नैनीताल हाईकोर्ट पहुंचा पीएनजीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का विवाद हाईकोर्ट ने चुनाव समिति को पुनः मतगणना के दिए निर्देश
#रामनगरहैडलाइन - पीएनजीपीजी कॉलेज रामनगर मे हुये छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद अब नैनीताल हाईकोर्ट पहुंच गया, चुनाव में महज पांच मतों से हारने वाले प्रत्याशी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने चुनाव समिति को पुनः मतगणना के निर्देश दिए हैं साथ ही मतपत्रों और सीसीटीवी फुटेज समेत चुनाव से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा है, आपको बता दे की रामनगर पी.एन.जी. कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज रावत ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की और कहा कि मतगणना के दौरान उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नीरज कण्डारी के पांच ऐसे मतों को वैध माना गया, जिन्हें उन्होंने अवैध बताते हुए चुनाव समिति के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी, उनका कहना है कि चुनाव समिति के सामने प्रत्यावेदन देने के बावजूद उनकी आपत्ति पर सुनवाई नहीं हुई और उन्हें महज पांच मतों से हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद प्रत्याशी ने रिटर्निंग ऑफिसर और कॉलेज के इलेक्शन सेल के समक्ष दोबारा मतगणना की मांग रखी, जब वहां उनकी आपत्ति पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
#Pngpgcollageramnagar #studentschunav #रामनगरहैडलाइन #newsviral #Newsvideo #nsuiramnagar #sumitlohani #sanjaynegi