नवाबगंज: जहांगीराबाद स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बाहर पैसे निकालने गए व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जहांगीराबाद स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शुक्रवार करीब 11 बजे बैंक में पैसे निकालने आए राजेंद्र प्रसाद की बैंक के बाहर ही मौत हो गई।राजेंद्र प्रसाद अपनी भांजी दिव्यांशी और पड़ोसियों के साथ बैंक आए थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बैंक के बाहर पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और विड्रॉल फॉर्म भरने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।