केतार: केतार में मानकों की अनदेखी से बन रहा सोखता, जांच में अनियमितता उजागर
Ketar, Garhwa | Mar 11, 2026 केतार के पाचाडुमर पंचायत में सोख्ता निर्माण में अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, झामुमो नेता श्याम बिहारी सिंह ने पाचाडुमर और बीजडीह गांव पहुंचकर निर्माणाधीन सोख्ता की जांच की। जांच के दौरान कई स्थानों पर घटिया गुणवत्ता की ईंटों का इस्तेमाल कि