मैहर: मैहर PWD विभाग की महिला कर्मी को नहीं मिला वेतन, न्याय के लिए लगाई गुहार
PWDO विभाग मैहर में पदस्थ एक महिला कर्मी को समय पर वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। वेतन भुगतान नहीं होने से परेशान महिला कर्मी ने अपनी व्यथा रखते हुए संबंधित अधिकारियों से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। महिला कर्मी का कहना है कि वह विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बावजूद इसके उन्हें उनके मेहनत के बदले मिलने वाला वेतन नहीं मिला है।