गिरिडीह: गादी श्री रामपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया, प्रभात फेरी से हुई शुरुआत
स्वतंत्रता दिवस मुफस्सिल क्षेत्र के *गादी श्री रामपुर* गांव में शनिवार सुबह 9 बजे बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। हाथों में तिरंगा लेकर गांव के बच्चे "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाते हुए पूरे गांव में निकले।