सारठ: सारठ मिडिल स्कूल सभागार में बच्चों के बैक टू स्कूल अभियान के लिए कार्यशाला का आयोजन, BPO ने दी जानकारी
Sarath, Deoghar | Apr 13, 2026 सारठ मिडिल स्कूल सभागार में सोमवार दोपहर एक बजे से 3 बजे तक बच्चों के बैक टू स्कूल अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। BPO उदयशंकर राय ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना, ठहराव व उपस्थिति बढ़ाना उद्देश्य है और इसको लेकर 15 से 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा व सभी अभिभावक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी से सहयोग लेने की बात कही गई