चिनिया: आवारा कुत्तों से टकराई बाइक, दंपति बाल-बाल बचे
Chinia, Garhwa | Aug 21, 2026 चिनिया। मुख्यालय स्थित बस स्टैंड नहर पुल के पास शुक्रवार की देर शाम करीब 6:30 बजे आवारा कुत्तों के कारण एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। खुरी गांव निवासी एक युवक अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहा था। बाइक पर दंपति के साथ दो बच्चे भी सवार थे। बताया गया कि नहर पुल के पास अचानक चार-पांच आवारा कुत्ते सड़क पर आ गए और मोटरसाइकिल से टकरा गए।