प्रतापगढ़: मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय में वीरांगना रानी दुर्गावती को दी गई श्रद्धांजलि
बुधवार शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय, मीराभवन में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने उनके शौर्य और मुगल अधीनता स्वीकार न कर स्वयं को बलिदान करने की गाथा को याद किया। इस अवसर पर अब्दुल कादिर जिलानी, अश्वनी सोनी, मनीष पाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।