कटघोरा: जर्जर सड़क और धूल से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, सुतर्रा-बांकीमोंगरा-कटघोरा बाईपास पर किया चक्काजाम
Katghora, Korba | Oct 16, 2026 कोरबा में जर्जर सड़क और उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़क पर उतर आया है. सुतर्रा-बांकीमोंगरा-कटघोरा बाईपास मुख्य मार्ग पर लखनपुर सहित आसपास के ग्रामीणों ने सुबह 9 बजे से चक्काजाम शुरू कर दिया है। आंदोलन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है।