पाली: ग्राम जमुनाधाना के किसान ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के बदले मिली जमीन की पैमाइश कराने की मांग की
Pali, Lalitpur | Apr 5, 2026 ग्राम जामुनधाना निवासी किसान ने एसडीएम पाली को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने कुछ समय पूर्व विद्यालय के लिए जमीन दी थी। जिसके बदले में उसे दूसरी जगह पर जमीन आवंटित की गई थी। परंतु उक्त आवंटित जमीन की आज तक पैमाइश न होने के कारण वह परेशान है। उसने उक्त मामले में एसडीएम से मामले की जांच कर आवंटित जमीन की पैमाइश कराने की मांग की है।