फर्श से अर्श का सफ़र - कुसुम कि वजह से बदली गॉव कि पहचान, उधमी बन कुसुम ने दिया कइयों क़ो रोजगार
एक वर्ष में 24 से 105 मशीनों तक पहुँचा कुसुम दीदी का उद्यम, ग्रामीण महिलाओं के लिए बना रोजगार का नया केंद्र
बजरंग जीविका स्वयं सहायता समूह एवं संगम CLF से जुड़ी एक साधारण जीविका सदस्य कुसुम देवी ने अपने दूरदर्शी सोच, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के बल पर उद्यमिता की एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। 29 सितंबर 2025 को स्थापित कुखु स्काईपैकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज अपने सफल एक वर्ष का सफर पूरा किया।
स्थापना के समय 24 मशीनों से शुरू हुआ यह उद्यम महज एक वर्ष में बढ़कर 105 मशीनों तक पहुँच गया है। इस अवसर पर आयोजित प्रथम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर कुसुम देवी के सादर आमंत्रण पर स्वयं फैक्ट्री पहुँचे और उद्यम की गतिविधियों का अवलोकन किया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Industries Department, Bihar
21 views | Muzaffarpur, Bihar | Sep 30, 2026