भरथना: बकेवर कस्बे में बाइक की टक्कर से पैदल युवक घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बकेवर कस्बे के भरथना रोड स्थित मीना बाजार के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे युवक से टकरा गई। हादसे में शास्त्री नगर निवासी सलमान पुत्र मोहम्मद शकील गंभीर घायल हो गए, जबकि बाइक सवार मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के कुशमरा निवासी गौरव पुत्र वेदराम भी घायल हुए।पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल बकेवरपहुंचाया।।