नैनीताल: अग्निशमन विभाग के तकनीकी उपनिदेशक संजय कुमार राणा ने मल्लीताल फायर स्टेशन का किया निरीक्षण
अग्निशमन विभाग तकनीकी उपनिदेशक संजय कुमार राणा ने गुरुवार करीब 12 बजे मल्लीताल फायर स्टेशन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाए परखी। इस बीच परेड ने उन्हें सलामी दी। उपनिदेशक ने प्रशासनिक भवन, कार्यालय, नियंत्रण कक्ष, भोजनालय, स्टोर व बैरक में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कर्मचारियों की समस्याओं को भी जाना