नैनीताल: कु.मं.वि.नि के महासंघ के अध्यक्ष ने निगम के प्रबंध निदेशक को पौधा देकर निगम कर्मचारियों की समस्याओं पर की वार्ता
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा पौधारोपण आंदोलन आज 209 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने निगम मुख्यालय नैनीताल में निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को पौधा देकर निगम कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता की।