नैनीताल: नैनीताल के मनोरा रेंज में बल्दियाखान के आस-पास वन विभाग ने शुरू की कंट्रोल बर्निंग
नैनीताल के मनोरा रेंज में बल्दियाखान के आस पास वन विभाग ने कंट्रोल बर्निंग शुरू कर दी है। टीम की ओर से सड़क किनारे गिरे पत्ते जलाए जा रहे हैं ताकि फायर सीजन में जंगलों में आग न लगे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार करीबन 4:00 बजे वन विभाग की ओर से बल्दियाखान क्षेत्र में कंट्रोल बर्निंग का कार्य किया गया।