नैनीताल: गोवंश से कुकृत्य मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, गौशाला में पहले पी शराब फिर किया कुकृत्य
शहर के मल्लीताल अंडा मार्केट क्षेत्र स्थित नगर पालिका गौशाला में गोवंश से कुकृत्य मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मेट्रोपोल पार्किंग क्षेत्र से गाड़ी पड़ाव निवासी देव जाटव को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर युवक से सख्ती से पूछताछ की गई ।