नैनीताल: धारी ब्लॉक के बबियाड़ में चल रहे उत्तरायणी महोत्सव का समापन, कुमाउनी और गढ़वाली गीतों पर लोग जमकर थिरके
विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को धारी ब्लॉक के बबियाड़ में चल रहे उत्तरायणी महोत्सव का समापन किया। आपको बता दे यहां करीब तीन बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान समापन दिवस पर लोकगायक ललित मोहन जोशी, राकेश जोशी के कुमाउनी और गढ़वाली गीतों पर लोग जमकर थिरके। इस मौके पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने आयोजक मंडली को सफल कार्यक्रम की बधाई दी।