चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम (DST) ने शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस केस में वांछित ₹10 हजार के इनामी आरोपी उदयलाल को गिरफ्तार किया। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक जोधाराम के नेतृत्व में टीम ने कारवाही की है।