मुंगावली: मुंगावली में आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मोहा मन
मुंगावली में नवरात्रि के अवसर पर माता की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रविवार रात करीब 10 बजे तक नगर के विभिन्न स्थानों पर सजी झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे,आकर्षक सजावट और माता के दर्शनों के लिएपहुंच रहे भक्तों से नगर में धार्मिक माहौल बना हुआ है।