विदिशा: सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे के 2 आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया, भेजा जेल
विदिशा पुलिस ने पूरे प्रदेश में पहली बार एक नजीर कायम करते हुए अवैध नशे का कारोबार करने वाले पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था इसी कार्रवाई को आगे बढ़ते हुए सिविल लाइन पुलिस ने गुरुवार शाम 6 बजे एक महिला ज्योति कुचबंदिया और एक पुरुष राकेश उर्फ पावर कुचबंदिया के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।