नगर पालिका परिषद पसान के वार्ड क्रमांक 11 में 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित मंगल भवन का लोकार्पण शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा पूर्व मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा किया गया। लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं का विकास आवश्यक है। मंगल भवन का निर्माण नगरवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे नागरिकों को सामाजिक, पारिवारिक एवं मांगलिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने नगर के विकास कार्यों में जनभागीदारी और आपसी सहयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
#anuppur
@jansamparkmp
Anuppur, Madhya Pradesh | Nov 28, 2026