नवाबगंज: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विभिन्न श्रमिक, किसान और कर्मचारी संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का किया समर्थन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बाराबंकी द्वारा बुधवार करीब 11 बजे विभिन्न श्रमिक,किसान,कर्मचारी संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद का समर्थन किया गया व प्रदर्शन करके 15 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी बाराबंकी के माध्यम से राष्ट्रपति को दिया गया,इस अवसर पर जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा देश में झूठों व जुमले बाजों की सरकार है।