बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के मस्तान नगर में मजलिस कार्यक्रम के दौरान एक 18 वर्षीय युवती कुलसुम बानो के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे महफिल से बाहर खींचकर सिर पर ईंट से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गई। हमले में उसके पिता और मां को भी चोटें आईं।