नवाबगंज: मजीठा स्थित सुप्रसिद्ध नाग देवता मेला का उद्घाटन राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने किया, गुरु पूर्णिमा पर जुटेंगे श्रद्धालु
मजीठा में नाग देवता मंदिर पर लगने वाले वार्षिक मेले का बुधवार करीब 1 बजे खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मंत्री ने नाग देवता की पूजा-अर्चना भी की। मजीठा में प्रतिवर्ष लगने वाले इस मेले में जिले के साथ दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु नाग बाबा के मठ पर दूध-चावल चढ़ाकर मनोकामनाओं की कामना करते हैं।