इंदौर: कलेक्टर ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों की ली क्लास जिले में चल रहे कामों की समीक्षा की काम में लापरवाही बरतने पर लगाई फटकार
Indore, Indore | May 20, 2024 कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज प्रशासनिक संकुल में टीएल बैठक आयोजित की गई,बैठक में शासकीय योजना और उसके क्रियान्वयन को लेकर भी कलेक्टर आशीष सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है.इसके अलावा हाल ही के दिनों में मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा की गई संभागीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों पर अब तक हुए कामों की जानकारी ली।