इंदौर: पति ने पत्नी की करी हत्या, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, चंदन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी की घटना
Indore, Indore | May 20, 2024 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की जवाहर टेकरी इलाके में एक पति के द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी पति के द्वारा अपनी दो नाबालिक बेटियों के सामने ही उनकी मां को मौत के घाट उतार दिया, वही इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति भारत पटेल को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।