इंदौर: भाई की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर, पुलिस कर रही है गिरफ्तारी के प्रयास, कालिंदी गोल्ड सिटी का मामला
Indore, Indore | May 20, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते बड़े भाई के द्वारा छोटे भाई की हत्या करने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस के द्वारा लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन आरोपी पुलिस की तरफ से दूर है। वही इस मामले में एडिशनल डीसीपी का कहना है कि पुलिस के द्वारा अलग-अलग स्थान पर उसकी तलाश की जा रही है, जिसमे जल्द सफलता मिलेगी।