महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देने और नशा मुक्त समाज का संदेश फैलाने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र के नेतृत्व में गुरुवार को टाउन स्थित वीएम पब्लिक स्कूल में महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।