सूरजपुर: सूरजपुर में 12 सितंबर को होगी वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत, तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
सूरजपुर में आगामी 12 सितंबर 2026 को वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का की अध्यक्षता में 18 और 19 अगस्त को दो दिवसीय समीक्षा बैठक हुई। पहले दिन अधिवक्ताओं तथा दूसरे दिन विभिन्न शासकीय विभागों और बैंकिंग संस्थानों के अधिकारियों के साथ चर्चा की