वारिसनगर: वारिसनगर प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 38 और सदस्य पद के लिए 127 नामांकन दाखिल
वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 18 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में नामांकन के तीसरे एवं अंतिम दिन सोमवार को 4 बजे तक प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा भरने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। BDO सह निर्वाचन पदाधिकारी अजमल परवेज ने बताया की पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन 38 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।