वारिसनगर: वारीसनगर प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 3 और सदस्य पद के लिए 10 लोगों ने किया नामांकन पत्र दाखिल।
वारीसनगर प्रखंड अंतर्गत 18 पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा भराना प्रारंभ हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नामांकन के पहले दिन यानी शनिवार को पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए 03 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसकी जानकारी बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी अजमल परवेज ने दी।