वारिसनगर: वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय में युवक बेहोश होकर गिरा, मचा हड़कंप
वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। युवक के नीचे गिरते ही मुख्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। और देखते ही लोगों की काफी भीड़ लग गई। इधर पूछे जाने पर मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त युवक की मिर्गी का बीमारी है जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। प्रखंड विकास अधिकारी अजमल प्रवेज ने इलाज के लिए भेजा अस्पताल।