वारिसनगर: पैक्स चुनाव: दूसरे दिन 11 अध्यक्ष पद और 33 कार्यकरणी सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल
वारिसनगर प्रखंड पैक्स चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन कुल 44 लोगों ने रविवार के शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया, जहां अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार और कार्यकरणी सदस्य पद पर 33 उम्मीदवार ने नामांकन किया। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहित चंद्र पासवान मौजूद रहे।