वारिसनगर: वारीसनगर प्रखंड में मिथिला का पारंपरिक पर्व सामा चकेवा का हुआ समापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र में मिथिला का पारंपरिक पर सामा चकेवा विसर्जन के साथ शुक्रवार को समापन हुआ। आपको बताते चले की मिथिला में सामा चकेवा पर्व भाई-बहन के स्नेह संबंधों का प्रतीक है कार्तिक मास में शुक्ल सप्तमी से घर की बेटी एवं महिलाएं कार्तिक पूर्णिमा तक भाई-बहन का त्योहार 7 दिनों तक मानते है।