निज़ामाबाद: सरायमीर में रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुकदमे से नाम हटाने के बदले ₹1 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी।