बारां: कावडियों का जत्था बैजनाथ धाम के लिए रवाना, 108 किमी नंगे पांव चलकर 2 अगस्त को बैजनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक
Baran, Baran | Jul 28, 2024 श्री बैजनाथ कावड संघ बारां से कावडियों का जत्था शनिवार को अजमेर भागलपुर ट्रेन द्वारा रवाना हुआ। यह जानकारी कावड संघ के अध्यक्ष विष्णु कुमार साबू, सचिव पुनीत पोरवाल संघ रक्षक व कोषाध्यक्ष संजीव भारद्वाज द्वारा दी गई। इस बार बारां से 11 कावडियां जा रहे हैं। ये सभी कावडिया रविवार को सुल्तानगंज पहुंचकर 29 जुलाई को उत्तरवाहिनी गंगा का जल पूजन अभिषेक करेंगे।