बारां: कारगिल विजय दिवस पर श्रीराम स्टेडियम से बारां रनर क्लब ने दौड़ आयोजित की
Baran, Baran | Jul 28, 2024 बारां रनर क्लब द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को श्रीराम स्टेडियम से 5 किमी और 10 किमी दौड़ का आयोजन किया। दौड़ में शहर एवं बाहर से भी आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ से पूर्व डांस ट्रेनर राम ने स्ट्रेचिंग कराई। दौड में विभिन्न आयु वर्ग के धावकों ने भाग लिया।