बारां: जिला परिषद के अटल सेवा केंद्र सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
Baran, Baran | Jul 28, 2024 भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 112वां संस्करण रविवार को जिला परिषद के अटल सेवा केंद्र सभागार में सुना। मोदी के मन की बात कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन के निर्देश पर जिले के सभी बीस मंडलों पर आयोजित हुए हैं जंहा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सामुहिक रूप से पीएम मोदी को सुना।