खंडवा नगर: साइबर जागरूकता को लेकर जिला पंचायत सभागार में दो दिवसीय शिविर का आयोजन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहीं मौजूद
गुरुवार सुबह 11:00 बजे जिला पंचायत सभागार में दो दिवसीय साइबर जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था इस शिविर के उद्घाटन सत्र में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ममता जैन पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय एवं साइबर एक्सपर्ट ईशान सिन्हा भी इस दौरान मौजूद रहे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा