सूरजगढ़: सूरजगढ़ा अखंड कार्यालय में सूरजगढ़ा नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति सदस्यों का चुनाव हुआ
बुधवार को सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय में सूरजगढ़ा नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति का सदस्यों का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए हुआ. यहां अमृत भाई पटेल, सीताराम राम एवं ज्योति कुमारी को सशक्त स्थाई समिति का सदस्य चुना गया. निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर राहुल कुमार ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता के शपथ दिलाई. 3 ग्रुप में प्रत्येक ग्रुप में दो-दो उम्मीद थे.