गढ़ी: गढ़ी उपखण्ड के मादलदा गांव में शिक्षक डूंगरलाल यादव प्रकरण को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक मीणा से भेंट की
गढ़ी उपखण्ड के मादलदा गांव में गत दिनों शिक्षक डूंगरलाल यादव प्रकरण को लेकर ग्राम मादलदा का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय विधायक कैलाश चंद्र मीणा से मिला। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि घटना को लेकर शांतिप्रिय जांच की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करने को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की हे।