#ballia
दिनदहाड़े बड़ी वारदात: बलिया के महावीर नगर में ई-रिक्शा से उतरते ही महिला से चेन स्नेचिंग, बदमाशों की तस्वीरें CCTV में कैद।
बलिया: नगर के बांसडीह रोड थाना अंतर्गत महावीर नगर में सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया।
पिंडहरा (बांसडीह) निवासी सुरेश शुक्ला अपनी बेटी बबीता तिवारी के साथ गाँव से महावीर नगर स्थित किराए के मकान पर लौट रहे थे।
जैसे ही दोनों घर के पास ई-रिक्शा से उतरे, पहले से घात लगाए बैठे बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने बबीता के गले से सोने की चेन छीनी और फरार हो गए।
सघन आबादी वाले इलाके में हुई इस वारदात से कॉलोनीवासियों में दहशत व्याप्त है और स्थानीय पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे अपराधियों की पहचान आसान मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में
Ballia, Ballia | Sep 26, 2026