कोरबा: देवपहरी, परसखोला और फुटहामुड़ा की खूबसूरती पर सुरक्षा का सवाल, कब होंगे पुख्ता इंतजाम?
Korba, Korba | Jul 12, 2026 कोरबा को आमतौर पर देश की ऊर्जा राजधानी के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस औद्योगिक पहचान के बीच यहां प्रकृति ने भी अपनी अनुपम छटा बिखेरी है। घने जंगल ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं और कल-कल बहते जलप्रपात इस जिले को प्राकृतिक पर्यटन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाते हैं।