अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर #देवरिया पुलिस द्वारा किया गया योगाभ्यास।
12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 21.06.2026 को पुलिस लाइन देवरिया एवं जनपद के समस्त थाना परिसरों में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
पुलिस लाइन देवरिया में आयोजित योग कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री सत्येन्द्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री गौरव सिंह सहित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया।
इसी क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर भी पुलिस कर्मियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।
योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जनपद के सभी थाना परिसरों एवं पुलिस लाइन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#UPCMYogiAdityanath #Dmdeoria #UPGovernment #deoria #ख़बर_टाइम्स #UPNews #deoriaup52 #DainikBhaskar #deorianews
Barhaj, Deoria | Jun 21, 2026