कर्पूरीग्राम में छेड़खानी के आरोपित पर कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर
कर्पूरीग्राम में युवती से छेड़खानी के आरोपित के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाया गया। इसके साथ ही उसके जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) लाइसेंस को भी रद्द कर दिया गया।
मामले में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा है। अधिकारियों की कार्रवाई को महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।
समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने भी इस कार्रवाई से जुड़ा वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। पोस्ट के माध्यम से उन्होंने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही है।