जांजगीर: जांजगीर-नैला नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक में 16 बिंदुओं पर हुई चर्चा
नगर पालिका जांजगीर-नैला में लंबे समय बाद सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभारी सीएमओ, भाजपा-कांग्रेस समर्थित पार्षद और एल्डरमेन शामिल हुए। नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े 16 बिंदुओं पर चर्चा की गई।नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल ने कांग्रेस पार्षदों के आरोपों को विकास विरोधी बताया।