जगदलपुर: नीट पेपर लीक ने खोली देश की शिक्षा व्यवस्था में बैठे भ्रष्टाचारियों की पोल – सुशील मौर्य
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में हुए पेपर लीक और अनियमितताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई देश के सामने उजागर कर दी है। लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।