दतिया: ज्यादा बारिश होने से ग्राम उद्गुवां में भरभराकर गिरा पक्का मकान, लाखों रुपये का हुआ नुकसान,मची चीख पुकार
Datia, Datia | Sep 13, 2024 ग्राम उद्गुवां में एक पक्का मकान भरभरा कर गिर गया। वहीं मकान गिरने से लाखों रुपये का हुआ नुकसान। शुक्रवार की शाम 05 बजे जानकारी देते हुए पीड़ित मोहन केवट ने बताया की ज्यादा बारिश के चलते मेरा पक्का मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें मकान में रखा सामान पूरा छतिग्रस्त हो गया है। जिससे मेरा लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि हादसे में कोई घायल नही हुआ हैं।