दतिया: ग्राम हिनोतिया में महुअर नदी में 06 लोगों को रेस्क्यू कर पुलिस एसडीआरईएफ की टीम ने निकाला, पहुँचाया सुरक्षित स्थान पर
Datia, Datia | Sep 14, 2024 लगातार हो रही बारिश व बांधों से छोड़े जा रहे पानी से ग्राम हिनोतिया की महुअर नदी का जलस्तर बड़ गया हैं। जिसके चलते नदी में 06 लोग फस गए थे। जिनको पुलिस प्रशासन व एसडीआरईएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला। शुक्रवार की शाम 06 बजे सिनावल पुलिस ने बताया की महुअर नदी उफान पर आने से 06 लोग फ़स गए थे। जिनको पुलिस और एसडीआरईएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला।