अररिया: रामपुर में घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में एक पक्ष के पति-पत्नी घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Aug 19, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर में घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई आपसी विवाद में एक पक्ष से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से बुधवार को शाम 4 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी का इलाज किया जा रहा है।